आज के इस पोस्ट में हम लड़कियों की हाइट से सम्बंधित कुछ तथ्यों के बारे में जानेंगे।

गर्ल्स की हाइट कब तक बढ़ती है?

लड़की की हाइट कब तक बढ़ती है?

लड़कियों की हाइट बचपन में बहुत तेज़ गति से बढ़ती हैं। जब वे युवावस्था में पहुँचती हैं, तब उनकी हाइट धीरे - धीरे बढ़ती है बिलकुल न के बराबर। लड़कियां आमतौर पर 14 या 15 साल की उम्र तक बढ़ती हैं और उसके बाद उनकी ऊंचाई बढ़ना बंद कर देती हैं।

यदि आप गर्ल्स की हाइट के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो नीचे जरूर पढ़ें। आपको यह जानना चाहिए की यदि लड़कियों की हाइट बढ़ना काम हो जाये तो क्या हमें किसी विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए?

लड़की की हाइट यौवन विकास को कैसे प्रभावित करती है?

आमतौर पर मासिक धर्म शुरू होने से पहले लड़कियों की हाइट में एक से दो साल तक वृद्धि होती है। औसतन लड़कियों के लिए, यौवन 8 से 13 साल की उम्र के बीच होता है जिसमें ग्रोथ स्पर्ट 10 से 14 साल के बीच होता है। जब उनका पहला पीरियड आता है, तब उनकी हाइट एक से दो साल में १ से २ इंच तक बढ़ती है।

आमतौर पर लड़कियां 14 या 15 साल की उम्र तक अपनी वयस्क ऊंचाई तक पहुंचती हैं। यदि आपकी बेटी 15 वर्ष की है और अभी तक उसके पीरियड्स शुरू नहीं हुए हैं, तो आप अपनी बेटी के लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

क्या लड़कियों की हाइट लड़कों के मुकाबले तेज़ी से बढ़ती है?

लड़कियों की तुलना में लड़के युवावस्था में देरी से पहुँचते हैं। सामान्य तौर पर, लड़के 10 से 13 साल की उम्र में युवावस्था शुरू कर देते हैं और 12 से 15 साल की उम्र में वे हाइट बढ़ने का अनुभव करते हैं। इसका मतलब यह है कि जब लड़कियां युवावस्था तक पहुँच जाती है उसके लगभग दो साल के बाद लड़के अपनी युवावस्था में प्रवेश करते हैं। ज्यादातर लड़के १६ की उम्र के बाद बढ़ना बंद कर देते हैं लेकिन उनकी मांसपेशियों का विकास जारी रहता है।

Post a Comment

أحدث أقدم