आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति दिन-रात खून पसीना एक करता है, कड़ी मेहनत करता है। तब जाकर वो कहीं अपनी छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा कर पाता है। इस कड़ी मेहनत के बाद भी उनमें चैन या सुकून नहीं होता। वो चाहकर भी उस सुकून का अनुभव नहीं कर पाते जिसकी उन्हें जरूरत है, क्योंकि भागदौड़ भरी इस ज़िन्दगी में जीवन व्यापन करना अत्यंत कठिन है।

आप भी शायद इन्हीं में से एक हो, या कभी थे। ऐसे में आप शायद काम में व्यस्त रहने के साथ-साथ मनोरंजन के लिए कईं तरह के विकल्प का चुनाव करते होंगे। जैसे कि टेलीविशन पर अपने पसंदीदा प्रोग्राम को देखना या रेडियो पर अपने पसंदीदा चैनल को सुनना और सबसे लोकप्रिय तरीका, अपने मोबाइल के पसंदीदा संगीत की सूची को क्रमबद्ध करके किसी प्लेयर की सहायता से बजाना।

इस प्रकार संगीत को अपने अनुसार सुनने से काफी सुकून की अनुभूति होती है, जिससे आपका शारिरीक और मानसिक विकास होता है। आप तरोताज़ा और फुर्तीला महसूस करते हैं। आप सारे दुख भूलकर भीतर से खुश होने का अनुभव करते हैं।

इसी सिलसिले में आज के इस आर्टिकल में मैं आपको 10 ऐसे संगीतों के बारे में बताऊंगा जिनको सुनकर आप अपनी मनोदशा के अनुसार काफी सुकून का अनुभव करेंगे।

10 हिंदी में सुकून देने वाले संगीत

1.सपना जहाँ


इस गाने का शीर्षक है "सपना जहाँ"। यह गाना 2015 में आई फ़िल्म ब्रदर्स का है। जिसे सोनू निगम और नीति मोहन द्वारा गाया गया है। इस संगीत को अक्षय कुमार और जैकलिन फर्नान्डीज पर फिल्माया गया है। इसे सुनने के बाद आप काफी सुकून महसूस करेंगे।

2.तुम ही हो


इस गाने को कौन नहीं जानता, इस गाने का शीषक है "तुम ही हो"। यह गाना साल 2013 में आई फ़िल्म आशिक़ी 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने को मशहूर गायक कलाकार अरिजीत सिंह द्वारा गवाया गया था। यह गाना 2013 का सबसे रिलैक्सिंग सॉन्ग में शुमार था।

3.जग घुमेया


यह गाना 2016 में आई सलमान खान की फ़िल्म सुल्तान का है। जिसे राहत फतेह अली खान द्वारा गाया गया है। इस संगीत को सलमान खान और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है।

4.तुम मिले


यह संगीत किसी भी फ़िल्म से नहीं है बल्कि यह एक एल्बम है। इस गाने के बोल है "तुम मिले दिल खिले"। इस गाने को नवम्बर 2017 में यूट्यूब पर रिलीस किया गया था। इसे जुनैद असग़र ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।

5.बंजारा


यह संगीत साल 2014 में आई फ़िल्म "एक विलेन" का है। इसे मोहम्मद इरफ़ान ने अपनी आवाज़ में गाया है। इस गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। यह एक सैड सांग है लेकिन सुकून से भरपुर है।

6.तुम साथ हो


यह गाना अक्टूबर 2015 में रिलीस किया गया था। यह संगीत तमाशा फ़िल्म का है जिसे अरिजीत सिंह और अलका याग्निक ने गाया है। रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस गाने में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे हैं। यह भी सैड सांग की श्रेणी में आता है लेकिन इसे सुनते वक़्त काफी शांति और सुकून मिलता है।

7.फ़ोटो


यह गाना 2016 में आई एल्बम "फ़ोटो" का रिप्राइज वर्शन है, जिसे 2019 में "लुका छुपी" फ़िल्म में कृति सैनन पर फिल्माया गया है। यह करन सहम्बी द्वारा गाया गया है। यह एक पंजाबी स्टाइल सांग है।

8.दिल दिया गल्लां


यह एक रोमांटिक सांग है जो 2017 में आई फ़िल्म "टाइगर ज़िंदा है" से लिया गया है। इस गाने बोल है "दिल दियाँ गल्लां"। यह गाना आतिफ असलम ने गाया है। इस गाने को सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी पर फिल्माया गया है।

9.सावन आया है


यह गाना 2014 में आई फ़िल्म "क्रीचर 3D" का है, जिसके बोल है "सावन आया है"। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गया है। इस गाने को बिपाशा बासु और इमरान अब्बास की जोड़ी पर फिल्माया गया है। यह एक रोमांटिक सांग है।

10.तुम ही आना


यह गाना 2019 की फ़िल्म "मरजवाँ" से लिया गया है। जिसे जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज़ में गाया है। इस गाने के बोल है "तुम ही आना"। इस गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है। यह संगीत काफी हद तक सुकून का अनुभव करता है।

इन संगीतों के अलावा यदि आप अन्य किसी संगीत का अनुरोध करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपने विचार ज़रूर लिखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post