Jio Telecom ने अपने सभी Jio पार्टनर्स के लिए एक ऐप्प लांच कर दिया है जिसका नाम है Jio Pos Plus। यह ऐप्प खासतौर पर Jio Retailers के लिए लांच किया गया है ,जिससे ग्राहक संबंधित गतिविधियों को प्रबंधित किया जा सके। Jio Retailers इस ऐप्प की मदद से अपने Jio Customers को सभी तकनीकी सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं।

Jio pos plus apk

यदि आप जानना चाहते हैं कि Jio Pos Plus क्या है, कैसे काम करता है और इसके क्या - क्या लाभ हो सकते हैं। तो इस इस पोस्ट को आखरी तक जरूर पढ़ें। हम आपको Jio Pos Plus से संबंधित सभी जानकारियां इसी पोस्ट में साझा करने की कोशिश करूंगा।

Jio Pos Plus क्या है?

Jio Pos Plus एक जिओ पार्टनर ऐप्प है जिसे Jio Retailers के लिए बनाया गया है। इस ऐप्प की मदद से प्रत्येक Jio कस्टमर को जिओ से संबंधित तकनीकी सेवा प्रदान की जाती है। यह ऐप्प जिओ के ग्राहकों से जुड़ी सभी गतिविधियों जैसे: - मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, आधार पंजीकरण, जिओ उपकरण और E-KYC को मैनेज करने का काम करता है।

Jio Pos Plus ऐप्प के फीचर्स

जिओ पोस प्लस ऐप्प में कईं उपयोगी विशेषताएं हैं जिन्हें हमने नीचे संक्षेप में बताया है:
  1. इस ऐप्प की मदद से प्रत्येक जिओ रीटेलर अपने ग्राहकों का मोबाइल रिचार्ज कर सकता है।
  2. इसमें आप बिजली बिल और पोस्टपेड बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।
  3. यह ऐप्प कुछ ही मिनटों में जिओ ग्राहकों की Digital KYC करने में सक्षम है।
  4. इस ऐप्प से आप अपने Adhaar को Jio के साथ पंजीकृत कर सकते हैं।
  5. इस ऐप्प की मदद से सभी Jio डिवाइस और उपकरणों के क्रय - विक्रय को मैनेज किया जा सकता है।
  6. यदि ऐप्प Jio रिटेलर हैं तो आप इसकी मदद से सभी Jio Products (Hotspot, SimCard और JioPhone) को आर्डर कर सकते हैं।
  7. इसकी मदद से आप चंद सेकण्ड्स मेंं सभी Jio Products की संख्या का पता लगा सकते हैं।
  8. यदि आप कोई प्रोडक्ट रिटर्न करना चाहते हैं तो वो भी आप कर सकते हैं।

Jio Pos Plus ऐप्प के फायदे

Jio Pos Plus ऐप्प के फायदे इस प्रकार हैंं:

  • Jio Pos Plus के साथ आप रिलायंस जियो के साथ अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।
  • इसकी मदद से आप Reliance Jio के पार्टनर के रूप में कार्य करते हुए कुछ कमिशन्स कमा सकते हैं।
  • इस ऐप्प से प्रत्येक रिचार्ज के सफलतापूर्वक हो जाने पर 6% प्रतिशत कमिशन ढ़िया जाता है।
  • यदि आप किसी नये Jio Customer को सक्रिय करते हैं तो आपको ₹45 रुपये तक लाभ मिल जाता है।

3 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post