आपके YouTube Account या Channel की प्रोफ़ाइल Picture अक्सर आपकी Audience और अन्य YouTubers के लिए अनुभव की सबसे पहली चीज़ होती है, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि जंहा तक हो सके यह कोशिश कीजिये कि आपका Channel Art (Youtube Account or Channel Profile Picture) Eye-Catching और Attractive हो।


'Channel Art' आपके YouTube Page के सबसे ऊपर, Banner के रूप में दिखाई देता है। आप इसका इस्तेमाल करके अपने चैनल की पहचान को एक Brand का रूप दे सकते हैं। साथ ही, अपने Page को सबसे अलग और बेहतर बना सकते हैं। आज के इस Article में हम जानेंगे कि Channel Art क्या है, यह महत्वपूर्ण क्यों हैं साथ ही हम इसे अपने Channel में कैसे Add कर सकते हैं? चलिये शुरू करते हैं।

Change Youtube Channel Art

नोट
  • नीचे दिए गए दिशा-निर्देश और उदाहरणों की मदद से अपना डिज़ाइन सेट करें। ध्यान दें कि 'Channel Art' डेस्कटॉप, मोबाइल और टीवी पर अलग-अलग तरह से दिखाई देता है। आप यंहा क्लिक करके देख सकते हैं कि 'Channel Art' अलग-अलग डिवाइस पर कैसे दिखाई देता है?
  • YouTube के नए Update के अंतर्गत अब आप Mobile Device पर अपने चैनल के Icon या Channel Art में बदलाव नहीं कर सकते। नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए Desktop Computer का इस्तेमाल करें।
  • यदि आप एक मोबाइल उपयोगकर्ता है, तो आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन अपने मोबाइल के किसी भी Browser में Desktop Site मॉड पर कर सकते हैं।
Image From Chrome Browser For Mobile


Change या Edit 'Channel Art'

1. कंप्यूटर की मदद से YouTube में Sign In करें।

2. सबसे ऊपर दाईं ओर बने Menu में, My Channel चुनें।
  • New Channel Art: स्क्रीन के सबसे ऊपरी हिस्से के पास, Add Channel Art पर क्लिक करें।
  • Existing Channel Art: Mouse के कर्सर को मौजूदा Banner पर तब तक घुमाएं जब तक आपको Edit आइकॉन दिखाई न दे। आइकॉन पर क्लिक करें और Edit Channel Art चुनें।
3. अपने कंप्यूटर या सेव किए गए फ़ोटो से कोई इमेज अपलोड करें। आप YouTube फ़ोटो लाइब्रेरी से किसी भी इमेज को चुनने के लिए Gallery टैब पर क्लिक कर सकते हैं।

4. वह Art अलग-अलग डिवाइस पर कैसा दिखेेगा, आप इसकी झलक देख सकते हैं। और उसमें बदलाव करने के लिए, Adjust The Crop को चुन सकते हैं।

5.उसके बाद Select पर क्लिक करें।

इसे और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप नीचे दिए गए Video को देख सकते हैं।



Image से जुड़ी कुछ Tips और Guidelines 

Channel Art के लिए Images

  • पहले Save की गई Images का इस्तेमाल करें।
  • Image या Photo अपलोड करें: आप अपने कंप्यूटर, मोबाइल डिवाइस या Google Photos में सेव की गई किसी भी इमेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • YouTube Photo Library का इस्तेमाल करें: जब आपसे कोई Image अपलोड करने के लिए कहा जाए, तो बस Gallery टैब चुनें (सिर्फ़ कंप्यूटर पर)।

Image Size & Related File Guidelines

जैसा की मैंने आपको पहले बताया है कि Channel Art, डेस्कटॉप, मोबाइल और टीवी पर अलग-अलग तरह से दिखाई देता है। ज़्यादा बड़ी इमेज कट सकती है। सभी डिवाइस पर सबसे अच्छे Results के लिए, मैं 2560 × 1440 Pixel के आकार की Image अपलोड करने का सुझाव देता हूँ।

  • अपलोड करने के लिए कम से कम Dimension: 2048 × 1152 Pixel।
  • Text और Logo के लिए कम से कम Safe Area (इमेज का खास हिस्सा दिखाने के लिए तय की गई जगह): 1546 × 423 Pixel। बड़े आकार वाली Images कुछ डिस्प्ले (स्क्रीन छोटी होने पर) या डिवाइस पर कट सकती है।
  • ज़्यादा से ज़्यादा चौड़ाई: 2560 × 423 Pixel। इसका मतलब है कि स्क्रीन का आकार चाहे जो भी हो, 'Safe Area' (Image का खास हिस्सा दिखाने के लिए तय की गई जगह) हमेशा दिखाई देगा। Browser के आकार के मुताबिक Channel Art हर तरफ़ से दिखाई दे सकता है या काटा जा सकता है।
  • File का आकार: 6 MB या इससे छोटा।

यदि आप Image की लंबाई और चौड़ाई तय नहीं कर पा रहे हैं, तो आप Channel Art Templates डाउनलोड करें। इनसे आप यह देख पाएंगे कि अलग-अलग डिवाइस पर Image किस तरह दिखाई देंगी।

Channel Art Model

Youtube चैनल कैसे बनाये Step-by-step?


Image का आकार कैसे बदलें

  • आप Image का आकार बदलने के लिए अपने कंप्यूटर के Image में बदलाव करने वाले सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं या Online Image का आकार बदलने वाली किसी Websites का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप Apple के कंप्यूटर पर Preview या Windows पर Microsoft Photos का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यदि आप Image का आकार अपने मोबाइल फ़ोन पर बदलना चाहते हैं, तो आप मोबाइल फ़ोटो Editor वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप PicsArt का इस्तेमाल कर सकते हैं।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

मेरा Banner सेव नहीं हो रहा है, मुझे क्या करना चाहिए?

1.बहुत ज़्यादा Image होना

अगर आपका Banner सेव नहीं हो रहा है, तो हो सकता है कि आपके 'YouTube Channel Art' एल्बम में बहुत ज़्यादा Images हों। Banner सेव करने के लिए यह तरीका अपनाएं:

  1. https://get.google.com/albumarchive/ पर जाएं।
  2. अपने 'YouTube Channel Art' एल्बम पर जाएं।
  3. उस एल्बम से कुछ Image हटाएं।
  4. अपना Banner सेव करने के लिए ऊपर दिए गए तरीके दोहराएं।

2.Third Party Cookies

आपको गड़बड़ी की सूचना देने वाला एक मैसेज मिल सकता है जिसमें लिखा होगा, "आपने जिस सुविधा का अनुरोध किया है, वह फ़िलहाल मौजूद नहीं है। कृपया बाद में फिर से कोशिश करें।" ऐसा Third Party Cookies की वजह से हो सकता है। इन Cookies पर रोक लगाने के लिए:

  1. अपने Browser की सेटिंग पर जाएं।
  2. Third Party Cookies पर लगी रोक हटाने के लिए सेटिंग बदलें।

ज़्यादा जानकारी के लिए अपने Browser के Help Center पर जाएं।

Image © Google.

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post